CUET PG B.Ed PYQS Hindi 2023 (COQP05)

प्रिय विद्यार्थियों, इस पोस्ट में CUET PG B.Ed पूर्व वर्ष प्रश्न पत्र 2025 (COQP05) Hindi का समाधान है। जो मुख्यतः B.Ed Language प्रवेश परीक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी है।

Q1. सूची I का सूची II से मिलान कीजिए –
सूची I
सूची II
A. रामचरित मानस
I. अष्टछाप
B. विनय पत्रिका
II. सूफी
C. कुंभनदास
III. अवधी
D. मलिक मुहम्मद जायसी
IV. ब्रजभाषा

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –

क). A-I, B-II, C-III, D-IV

ख). A-IV, B-III, C-II, D-I

ग). A-III, B-IV, C-I, D-II

घ). A-I, B-III, C-IV, D-II

✅ सही उत्तर:- ग). A-III, B-IV, C-I, D-II

Q2. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा विज्ञान की प्रमुख शाखा है-

क). स्वर

ख). व्यंजन

ग). धातु

घ). स्वनिम

✅ सही उत्तर:- घ). स्वनिम

Q3. सूची I का सूची II से मिलान कीजिए –
सूची I
सूची II
A. कान भरना
I. निरर्थक बातें करना
B. उँगलियों पर नचाना
II. बहकाना
C. गाल बजाना
III. वश में करना
D. फूँक फूँक कर पैर रखना
IV. सोच-विचार कर सावधानी पूर्वक काम करना

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –

क). A-I, B-II, C-III, D-IV

ख). A-IV, B-III, C-II, D-I

ग). A-II, B-III, C-I, D-IV

घ). A-III, B-II, C-IV, D-I

✅ सही उत्तर:- ग). A-II, B-III, C-I, D-IV

Q4. निम्नलिखित में से कौन स्वर संधि का भेद नहीं है।

क). दीर्घ

ख). गुण

ग). व्यंजन

घ). वृद्धि

✅ सही उत्तर:- ग). व्यंजन

इसे भी पढ़ें :- CUET PG B.Ed PYQS Sanskrit 2025 (COQP05)

Q5. निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य सकर्मक क्रिया का उदाहरण नहीं है –

क). अनुराग ने फल खरीदे।

ख). राम ने रावण को मारा।

ग). सोहन दिल्ली जा रहा था।

घ). मोहन पुस्तक पढ़ रहा है।

✅ सही उत्तर:- ग). सोहन दिल्ली जा रहा था।

Q6. निम्नलिखित में से सही युग्म छाँटिए-
A. कबीर – संत कवि
B. जायसी – सूफी कवि
C. तुलसी – संत कवि
D. सूरदास – भक्त कवि
E. दादू – संत कवि
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –

क). केवल A एवं C

ख). केवल B एवं E

ग). केवल C एवं D

घ). केवल A, B, D, E

✅ सही उत्तर:- घ). केवल A, B, D, E

Q7. निम्नलिखित वाक्यांशों को क्रमवार लगाइए –
A. उत्तम काव्य है
B. अभिधा
C. मध्य लक्षणा लीन
D. उलटी कहत प्रवीन
E. अधम व्यंजना रस विरस
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –

क). A, B, C, D, E

ख). B, A, C, E, D

ग). E, D, C, A, B

घ). B, D, C, A, B

✅ सही उत्तर:- ख). B, A, C, E, D

Q8. निम्नलिखित में से कौन-सा कर्तृवाच्य का उदाहरण है-

क). फैक्टरी बंद करा दी गई है।

ख). बच्चों के द्वारा शोर मचाया जाएगा।

ग). लड़कियाँ गीत गा रही हैं।

घ). रहमान के द्वारा पतंग उड़ाई जा रही है।

✅ सही उत्तर:- ग). लड़कियाँ गीत गा रही हैं।

इसे भी पढ़ें :- CUET PG B.Ed PYQS 2024 (COQP05) हिंदी एवं संस्कृत

Q9. निम्नलिखित वाक्य में कौन-सा कारक चिह्न प्रयुक्त किया गया है
“सुनील गाड़ी से मद्रास गया”

क). करण कारक

ख). संबंध कारक

ग). अपादान कारक

घ). संप्रदान कारक

✅ सही उत्तर:- क). करण कारक

Q10. निम्नलिखित में से जातिवाचक संज्ञा है –

क). सुन्दरता

ख). भूख

ग). मित्रता

घ). वर्षा

✅ सही उत्तर:- घ). वर्षा

Q11. निम्नलिखित में से सही युग्म छाँटिए –
A. दलपत विजय – खुमान रासो
B. नरपति नाल्ह – परमाल रासो
C. जगनिक – बीसलदेव रासो
D. चंदबरदाई – पृथ्वीराज रासो
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –

क). केवल A एवं B

ख). केवल A एवं D

ग). केवल B एवं C

घ). केवल C एवं D

✅ सही उत्तर:- ख). केवल A एवं D

Q12. निम्नलिखित में से सूफी कवि नहीं है –
A. कुतुबन
B. मंझन
C. जायसी
D. कबीर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –

क). केवल A और C

ख). केवल B और C

ग). केवल C और D

घ). केवल D

✅ सही उत्तर:- घ). केवल D

इसे भी पढ़ें :- CUET PG B.Ed PYQS 2025 Hindi (COQP05) हिंदी

Q13. निम्नलिखित में से अशुद्ध वर्तनी का शब्द छाँटिए-

क). उच्चारण

ख). क्षत्रछाया

ग). वय:क्रम

घ). किंवदंती

✅ सही उत्तर:- ख). क्षत्रछाया (शुद्ध रूप: छत्रछाया)

Q14. निम्नलिखित में से अशुद्ध शब्द छाँटिए-

क). बाह्याडंबर

ख). उज्ज्वल

ग). वाक्जाल

घ). ज्योत्स्ना

✅ सही उत्तर:- क). बाह्याडंबर (शुद्ध रूप: बाह्याडम्बर)

Q15. नीचे दो कथन दिए गए हैं –
कथन I: अनुप्रास, यमक, पुनरुक्ति, श्लेष आदि शब्दालंकार के उदाहरण हैं।
कथन II: उपमा, रूपक और उत्प्रेक्षा अर्थालंकार हैं।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –

क). कथन I और कथन II दोनों सही हैं

ख). कथन I और कथन II दोनों गलत हैं

ग). कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है

घ). कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है

✅ सही उत्तर:- क). कथन I और कथन II दोनों सही हैं

Q16. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में –
अभिकथन A: भाषा ध्वनि-संकेतों का समूह है।
कारण R: इसी से ध्वनि में वर्ण, शब्द और भाषा सभी का अंतर्भाव हो जाता है।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –

क). A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है

ख). A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या नहीं है

ग). A सही है लेकिन R सही नहीं है

घ). A सही नहीं है लेकिन R सही है

✅ सही उत्तर:- क). A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है

इसे भी पढ़ें :- CUET PG B.Ed PYQS English 2025 (COQP05)

Q17. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द छाँटिए –

क). अमावस्या

ख). अच्छत

ग). अमूल्य

घ). अक्षि

✅ सही उत्तर:- ख). अच्छत (तत्सम: अक्षत)

Q18. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में –
अभिकथन A: व्यंजन वे वर्ण हैं, जिनका उच्चारण स्वरों की सहायता से होता है।
कारण R: स्वरवर्ण स्वतंत्र होते हैं और व्यंजनवर्ण स्वर पर आश्रित हैं।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –

क). A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है

ख). A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या नहीं है

ग). A सही है लेकिन R सही नहीं है

घ). A सही नहीं है लेकिन R सही है

✅ सही उत्तर:- क). A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है

Q19. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में –
अभिकथन A: काकल्य, कंठ्य, मूर्धन्य, तालव्य आदि व्यंजन ध्वनियों के भेद हैं।
कारण R: कंठ्य ध्वनियाँ कठोर तालु के पिछले भाग से उच्चरित होती हैं।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –

क). A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है

ख). A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या नहीं है

ग). A सही है लेकिन R सही नहीं है

घ). A सही नहीं है लेकिन R सही है

✅ सही उत्तर:- ग). A सही है लेकिन R सही नहीं है

Q20. निम्नलिखित में कौन-सा व्यंजन संयुक्त व्यंजन है –

क). घ

ख). ध

ग). थ

घ). क्ष

✅ सही उत्तर:- घ). क्ष (क् + ष)

Q21. नीचे दो कथन दिए गए हैं –
कथन I: दोहा, सोरठा, चौपाई छंदों के नाम हैं।
कथन II: हरिगीतिका भी एक प्रकार का छंद है। यह मात्रिक सम छंद है।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –

क). कथन I और कथन II दोनों सही हैं

ख). कथन I और कथन II दोनों गलत हैं

ग). कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है

घ). कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है

✅ सही उत्तर:- क). कथन I और कथन II दोनों सही हैं

इसे भी पढ़ें :- CUET PG B.Ed PYQS Sanskrit 2023 (COQP05)

Q22. सूची I का सूची II से मिलान कीजिए –
सूची I
सूची II
A. गोदान
I. मन्नू भंडारी
B. आपका बंटी
II. अमृतलाल नागर
C. मानस का हंस
III. प्रेमचंद
D. शेखर एक जीवनी
IV. अज्ञेय
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :-

क). A-III, B-II, C-I, D-IV

ख). A-I, B-II, C-III, D-IV

ग). A-IV, B-III, C-II, D-I

घ). A-III, B-I, C-II, D-IV

✅ सही उत्तर:- घ). A-III, B-I, C-II, D-IV

आशा है कि आपको वेद, CUET PG B.Ed PYQS Hindi 2023 (COQP05) उपयोगी और जानकारीपूर्ण लगा होगा। ऐसी ही उपयोगी जानकारी और मार्गदर्शन के लिए जुड़े रहें gopath.in & boks.in के साथ आपका सहयोग और विश्वास ही हमारी प्रेरणा है।

Sharing Is Caring:

2 thoughts on “CUET PG B.Ed PYQS Hindi 2023 (COQP05)”

Leave a Comment