CUET PG B.Ed PYQS 2024 (COQP05)

प्रिय विद्यार्थियों, इस पोस्ट में CUET PG B.Ed पूर्व वर्ष प्रश्न पत्र 2024 (COQP05) का समाधान है। जो मुख्यतः B.Ed Language प्रवेश परीक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी है।

Q1. पूर्वी हिंदी की उत्पत्ति किस अपभ्रंश से हुई है –

क). ब्राचड़

ख). शौरसेनी

ग). अर्द्धमागधी

घ). मागधी

✅ सही उत्तर:- ग). अर्द्धमागधी

Q2. वर्तनी के अनुसार शुद्ध शब्द का चयन कीजिए –

क). वैवाहारिक

ख). व्यवहारिक

ग). व्यावहारिक

घ). व्यवाहारिक

✅ सही उत्तर:- ग). व्यावहारिक

Q3. ‘भौंरा’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है –

क). अलि

ख). शालूर

ग). भ्रमर

घ). मधुप

✅ सही उत्तर:- ख). शालूर

Q4. निम्नलिखित में से रस और स्थायी भाव के सही युग्मों को चुनिए –
(A). श्रृंगार – रति
(B). वीर – उत्साह
(C). शांत – निर्वेद
(D). वीभत्स – भय

क). केवल (A), (B) और (C)

ख). केवल (A), (B) और (D)

ग). (A), (B), (C) और (D)

घ). केवल (B), (C) और (D)

✅ सही उत्तर:- क). केवल (A), (B) और (C)

Q5. नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें –
(A). वि + अर्थ = व्यर्थ
(B). रौ + अन = रावण
(C). सत् + चिदानंद = सच्चिदानंद
(D). स्व + आगत = स्वागत

क). केवल (A), (B) और (C)

ख). केवल (A) और (C)

ग). केवल (C) और (D)

घ). केवल (B), (C) और (D)

✅ सही उत्तर:- ख). केवल (A) और (C)

Q6. इनमें से विकारी शब्द कौन सा है –

क). हाथी

ख). यहाँ

ग). इधर

घ). उधर

✅ सही उत्तर:- ख). यहाँ

Q7. निम्नलिखित में से अंतस्थ व्यंजन नहीं है –

क). श

ख). य

ग). र

घ). ल

✅ सही उत्तर:- क). श

Q8. ‘दुष्कर’ शब्द का संधि विच्छेद है –

क). दुस + कर

ख). दुश + अकर

ग). दुष्ट + अर

घ). दुः + कर

✅ सही उत्तर:- घ). दुः + कर

Q9. ‘ज़ाकिर हुसैन तबला बजा रहे हैं।’ – किस काल का उदाहरण है ?

क). अपूर्ण वर्तमान

ख). पूर्ण वर्तमान

ग). सामान्य वर्तमान

घ). संदिग्ध वर्तमान

✅ सही उत्तर:- क). अपूर्ण वर्तमान

Q10. ‘देव+ईश=देवेश’ शब्द में कौन सी स्वर संधि है –

क). दीर्घ स्वर संधि

ख). गुण स्वर संधि

ग). वृद्धि स्वर संधि

घ). अयादि स्वर संधि

✅ सही उत्तर:- ख). गुण स्वर संधि

Q11. ‘लालटेन’ शब्द इनमें से किस वर्ग में आता है –

क). तत्सम

ख). तद्भव

ग). देशज

घ). विदेशज

✅ सही उत्तर:- घ). विदेशज

Q12. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान करें –
(A). काठ मारना → (I). जड़ हो जाना
(B). कागज़ की नाव → (II). अस्थायी
(C). कान देना → (III). ध्यान देना
(D). कलई खुलना → (IV). भेद खुलना

क). (A)-(IV), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(I)

ख). (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)

ग). (A)-(I), (B)-(II), (C)-(IV), (D)-(III)

घ). (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(II)

✅ सही उत्तर:- ख). (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)

Q13. सूची-I का सूची-II से मिलान करें –
(A). गोदान → (I). प्रेमचंद
(B). कामायनी → (II). भारतेंदु
(C). रामचरितमानस → (III). जयशंकर प्रसाद
(D). अंधेर नगरी → (IV). तुलसीदास

क). (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)

ख). (A)-(I), (B)-(III), (C)-(IV), (D)-(II)

ग). (A)-(IV), (B)-(II), (C)-(I), (D)-(III)

घ). (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(II)

✅ सही उत्तर:- ख). (A)-(I), (B)-(III), (C)-(IV), (D)-(II)

Q14. निम्नलिखित काव्यांश को क्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए –
(A). सब उन्नति को मूल
(B). मिटत न हिय को शूल
(C). निज भाषा उन्नति अहै
(D). बिन निज भाषा ज्ञान के

क). (A), (D), (B), (C)

ख). (A), (B), (C), (D)

ग). (B), (A), (D), (C)

घ). (C), (A), (D), (B)

✅ सही उत्तर:- घ). (C), (A), (D), (B)

Q15. निम्नलिखित गद्यांश को क्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए –
(A). कर्मों की ओर हर्ष और तत्परता
(B). आनन्द भी साधक को
(C). फल की भावना से उत्पन्न
(D). के साथ प्रवृत्त करता है

क). (C), (B), (A), (D)

ख). (A), (B), (C), (D)

ग). (B), (A), (D), (C)

घ). (C), (B), (D), (A)

✅ सही उत्तर:- क). (C), (B), (A), (D)

Q16. निम्नलिखित काव्यांश को क्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए –
(A). बही होगी कविता अनजान
(B). वियोगी होगा पहला कवि
(C). निकलकर आखों से चुपचाप
(D). आह से उपजा होगा गान

क). (A), (B), (C), (D)

ख). (A), (D), (C), (B)

ग). (B), (D), (A), (C)

घ). (B), (D), (C), (A)

✅ सही उत्तर:- घ). (B), (D), (C), (A)

Q17. किस समास में पहला पद प्रधान होता है और समस्त पद वाक्य में क्रियाविशेषण का काम करता है –

क). तत्पुरुष समास

ख). अव्ययीभाव समास

ग). बहुब्रीहि समास

घ). द्वन्द्व समास

✅ सही उत्तर:- ख). अव्ययीभाव समास

Q18. ‘उस मैदान में पाँच लड़के खेल रहे हैं’ इस वाक्य में कौन सा विशेषण प्रयुक्त हुआ है –

क). गुणवाचक विशेषण

ख). संख्यावाचक विशेषण

ग). परिमाणवाचक विशेषण

घ). सार्वनामिक विशेषण

✅ सही उत्तर:- ख). संख्यावाचक विशेषण

Q19. ‘मेज़ पर पुस्तकें पड़ी हैं’ इस वाक्य में किस कारक का चिन्ह प्रयुक्त हुआ है –

क). करण कारक

ख). संप्रदान कारक

ग). संबंध कारक

घ). अधिकरण कारक

✅ सही उत्तर:- घ). अधिकरण कारक

Q20. कौन सा विलोमार्थी शब्द युग्म सही नहीं है –

क). कृश – पीन

ख). वाग्मी – वाचाल

ग). कुसुम – कंटक

घ). खंडन – मंडन

✅ सही उत्तर:- ख). वाग्मी – वाचाल

Q21. सूची-I का सूची-II से सही मिलान कीजिए –
(A). वीभत्स → (I). शोक
(B). अद्भुत → (II). जुगुप्सा
(C). करुण → (III). क्रोध
(D). रौद्र → (IV). विस्मय

क). (A)-(II), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(III)

ख). (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)

ग). (A)-(I), (B)-(II), (C)-(IV), (D)-(III)

घ). (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(II)

✅ सही उत्तर:- क). (A)-(II), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(III)

Q22. कौन से शब्द तत्सम शब्द हैं –
(A). योद्धा
(B). पक्षी
(C). फागुन
(D). रात्रि

क). केवल (A), (B) और (C)

ख). केवल (A), (B) और (D)

ग). (A), (B), (C) और (D)

घ). केवल (B), (C) और (D)

✅ सही उत्तर:- क). केवल (A), (B) और (C)

निर्देश (Q23-25): निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

(भारत में जन-आंदोलन – चिपको आंदोलन पर आधारित गद्यांश)

भारत में जन-आंदोलनों का लंबा इतिहास रहा है। पिछले दो-तीन दशकों में शहरी एवं शिक्षित मध्यवर्गीय लोगों के बीच इस मसले पर सचेत समझदारी विकसित हुई है। विकास के आधुनिक संस्करण ने पारिस्थितिकीय संतुलन एवं विकास प्राथमिकताओं के मध्य द्वंद्व की स्थिति खड़ी कर दी है। इसने कई जन आंदोलनों को जन्म दिया है। 70 का दशक सामाजिक आंदोलनों के लिहाज से बहुत सफल रहा है। सामाजिक आंदोलनों के संदर्भ में इसे पैराडाइम शिफ्ट की तरह देखा जाता है। इसी दशक में महा आख्यानों के बरक्स छोटे मुद्दों ने वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ी। चाहे वह महिला आंदोलन हो या फिर मानवाधिकार आंदोलन या फिर मध्य वर्ग के आंदोलन हो या शांति आंदोलन। पर्यावरणीय आंदोलन इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण कड़ी समझी जाती है। यह आंदोलन सन् 1973 में एक सुबह शुरू हुआ जब चमोली जिले के सुदूर पहाड़ी कस्बे गोपेश्वर में इलाहाबाद की खेत का सामान बनाने वाली फैक्ट्री के लोग देवदार के दस वृक्ष काटने के उद्देश्य से पहुँचे। आरंभ में ग्रामीणों ने अनुरोध किया कि वे वृक्ष न काटें परंतु जब ठेकेदार नहीं माने तब ग्रामीणों ने चिन्हित वृक्षों का घेराव किया और उससे चिपक गए। पराजित ठेकेदारों को विवश होकर वापस जाना पड़ा। कुछ सप्ताह बाद ठेकेदार पुनः वापस आए और उन्होंने फिर पेड़ काटने की कोशिश की। 50 वर्षीय गौरा देवी के नेतृत्व में स्त्रियों ने इसका प्रतिरोध करते हुए जंगल जाने वाले मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। उनका कहना था कि यह जंगल हमारा मायका है और हम पूरी ताकत से इसे बचाएँगी। इस आंदोलन की अग्रिम पंक्ति की सैनिक महिलाएँ थीं जिनका कार्यक्षेत्र घर के अंदर चौके और चूल्हे तक सीमित माना जाता है। भारत में जंगल को लेकर दो तरह के दृष्टिकोण विद्यमान हैं। पहला है जीवनोत्पादक तथा दूसरा है जीवन विनाशक जिसे दूसरे शब्दों में ‘औद्योगिक भौतिकवादी दृष्टिकोण भी कहा जाता है। जीवनोत्पादक दृष्टिकोण जंगल के संसाधनों की निरंतरता तथा उनमें नवीन संभावनाओं को स्वीकार करता है ताकि भोजन तथा जल संसाधनों का कभी न खत्म होने वाला भंडार बना रहे। जीवन विनाशक दृष्टिकोण कारखानों तथा बाजार से बँधा हुआ है जो जंगल के संसाधनों का अधिकाधिक दोहन अपने व्यावसायिक लाभ के लिए करना चाहता है। आंदोलन के आरंभिक दिनों में बाहरी ठेकेदारों को भगाने में स्थानीय ठेकेदारों ने भी इनका भरपूर सहयोग किया क्योंकि इनके व्यावसायिक हित भी बाधित हो रहे थे, परंतु उनके जाने के बाद एक सरकारी निकाय (द फॉरेस्ट डेवेलपमेंट कॉरपोरेशन) ने फिर वहाँ के स्थानीय ठेकेदारों की सहायता से लकड़ी कटाई का कार्य शुरू किया। स्त्रियों ने यह देखते हुए अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए जंगल के दोहन के विरुद्ध अपना संघर्ष जारी रखा। वन विभाग के कई अधिकारियों ने स्त्रियों को यह समझाने का भी प्रयास किया कि जंगल लकड़ी का मुनाफा देते हैं। इसलिए उन्हें वे काट रहे हैं और जो लकड़ियाँ काटी जा रही हैं उनका जंगल के लिए कोई उपयोग नहीं हैं। वे जर्जर और ठूँठ हैं। महिलाओं ने उन्हें समझाया कि दरअसल यह जंगल के नवीनीकरण की प्रक्रिया है जिसमें पुराने तथा जर्जर हुए पेड़ नए पेड़ों के लिए जैविक खाद का कार्य करते हैं। जंगल के संबंध में महिलाओं की समझ ने चिपको आंदोलन को एक नई दिशा दी।

Q23. चिपको आंदोलन किस तरह का जन आंदोलन था?

क). महिलाओं द्वारा रास्ता रोककर शहरों द्वारा गाँव की लकड़ी न ले जाने के लिये आंदोलन

ख). पर्यावरण संरक्षण के लिए स्थानीय आंदोलन

ग). महिलाओं द्वारा रोजगार के लिए आंदोलन

घ). महिला अधिकारों के संरक्षण का आंदोलन

✅ सही उत्तर:- ख). पर्यावरण संरक्षण के लिए स्थानीय आंदोलन

Q24. पर्यावरण संबंधी जन आंदोलन के जन्म के क्या कारण हैं?

क). मृदा का अपरदन तथा कृषि के लिए भूमि का कम होना

ख). पारिस्थितिक संतुलन और विकास की प्राथमिकता में द्वन्द्व

ग). शिक्षित व कार्यकुशल युवाओं को रोज़गार के पर्याप्त अवसरों की कमी

घ). पर्वतीय क्षेत्रों में वनों की कटाई से भूस्खलन के कारण बढ़ती जान माल की हानि

✅ सही उत्तर:- ख). पारिस्थितिक संतुलन और विकास की प्राथमिकता में द्वन्द्व

Q25. चिपको आंदोलन की आंदोलनकारी महिलाओं ने ठूंठ लकड़ियों के क्या लाभ बताए?

क). इनके कारण जैविक पारिस्थितिकी का संतुलन कायम रहता है।

ख). ये जंगल के छोटे जीवों को आवास प्रदान कर उन्हें सुरक्षा देती हैं।

ग). इनकी जंगल के भूमि कटाव को रोकने में अहम भूमिका है।

घ). ये पौधों की अगली पीढ़ी के लिये भूमि की उर्वरता बढ़ाती हैं।

✅ सही उत्तर:- घ). ये पौधों की अगली पीढ़ी के लिये भूमि की उर्वरता बढ़ाती हैं।

इसे भी पढ़ें :- CUET PG B.Ed PYQS 2025 Hindi (COQP05) हिंदी

Q51. ‘भू+उर्ध्वम्’ इत्यस्य सन्धौ किं रूपम्?

क). भूर्ध्वम्

ख). भूरुर्ध्वम्

ग). भूर्धम्

घ). भोर्ध्वम्

✅ सही उत्तर:- क). भूर्ध्वम्

Q52. ‘पितृ’ शब्दस्य प्रथमा-बहुवचने किं रूपम्?

क). पितारः

ख). पितरौ

ग). पितरः

घ). पितुः

✅ सही उत्तर:- ग). पितरः

Q53. ‘कृ’ धातोः विधिलिङ्लकारे उत्तमपुरुषैकवचने किं रूपम्?

क). कुर्यात्

ख). कुर्युः

ग). कुर्याम

घ). कुर्याम्

✅ सही उत्तर:- ग). कुर्याम

Q54. ‘रामस्य गृहम् अत्रैव अस्ति’ इत्यत्र कति अव्ययपदानि सन्ति?

क). एकम्

ख). द्वे

ग). त्रीणि

घ). चत्वारि

✅ सही उत्तर:- ख). द्वे

Q55. ‘साधर्म्यम् ………………… भेदे’ – रिक्तस्थानं पूरयत।

क). उपमा

ख). अनुप्रासः

ग). रूपकम्

घ). अनन्वयः

✅ सही उत्तर:- क). उपमा

Q56. मन्दाक्रान्ताच्छन्दसि प्रतिपादं कति वर्णाः भवन्ति?

क). 12

ख). 15

ग). 17

घ). 21

✅ सही उत्तर:- ग). 17

Q57. दुष्यन्तशकुन्तलयोः पुनर्मेलनं कस्मिन् अङ्के भवति?

क). चतुर्थ-अङ्के

ख). तृतीय-अङ्के

ग). सप्तम-अङ्के

घ). प्रथम-अङ्के

✅ सही उत्तर:- ग). सप्तम-अङ्के

Q58. ‘मनस्’ शब्दस्य षष्ठी-एकवचने किं रूपम्?

क). मनांसि

ख). मनसः

ग). मन्युः

घ). मनसि

✅ सही उत्तर:- ख). मनसः

Q59. ‘बालः शनैः दुग्धं पिबति’ इत्यत्र क्रियापदं किमस्ति?

क). बालः

ख). शनैः

ग). दुग्धम्

घ). पिबति

✅ सही उत्तर:- घ). पिबति

Q60. ‘कुर्वाणः’ इति पदे कः प्रत्ययः?

क). क्त

ख). शतृ

ग). शानच्

घ). क्तवतु

✅ सही उत्तर:- ग). शानच्

Q61. ‘भूतबलिः’ इत्यस्मिन् पदे कः समासः?

क). द्वन्द्वसमासः

ख). द्विगुसमासः

ग). बहुव्रीहिसमासः

घ). तत्पुरुषसमासः

✅ सही उत्तर:- घ). तत्पुरुषसमासः

Q62. ‘आगमः’ अस्मिन् पदे कः प्रत्ययः?

क). क्त

ख). अच्

ग). घञ्

घ). ल्युट्

✅ सही उत्तर:- ग). घञ्

Q63. विभक्तिक्रमे साधनीयः —
(A). केन, काभ्याम्, कैः
(B). कः, कौ, के
(C). कस्य, कयोः, केषाम्
(D). कम्, कौ, कान्
अधोलिखेतेषु विकल्पेषु समीचीनम् उत्तरं चिनुत –

क). (A), (B), (C), (D)

ख). (C), (A), (D), (B)

ग). (B), (A), (D), (C)

घ). (B), (D), (A), (C)

✅ सही उत्तर:- घ). (B), (D), (A), (C)

Q64. भवत्-शब्दस्य पुंलिङ्गैकवचनस्य क्रमं चिनुत —
A. भवता
B. भवान्
C. भवति
D. भवते
अधोलिखेतेषु विकल्पेषु समीचीनम् उत्तरं चिनुत –

क). (A), (B), (C), (D)

ख). (B), (D), (C), (A)

ग). (B), (A), (D), (C)

घ). (C), (B), (D), (A)

✅ सही उत्तर:- ग). (B), (A), (D), (C)

Q65. लकाराणां क्रमं चिनुत —
A. लृट्
B. लुट्
C. लिट्
D. लट्
अधोलिखेतेषु विकल्पेषु समीचीनम् उत्तरं चिनुत –

क). (A), (B), (C), (D)

ख). (D), (C), (B), (A)

ग). (B), (A), (D), (C)

घ). (C), (B), (D), (A)

✅ सही उत्तर:- ख). (D), (C), (B), (A)

Q66. अव्ययीभावसमासस्य उदाहरणानि —
(A). यथाशक्ति
(B). राजपुरुषः
(C). उपकृष्णम्
(D). घनश्यामः
आधोलिखतानां विकल्पानां मध्ये समीचीनम् उत्तरं चिनुत –

क). (A), (D) केवलम्

ख). (A), (C) केवलम्

ग). (A), (B) केवलम्

घ). (B), (D) केवलम्

✅ सही उत्तर:- ख). (A), (C) केवलम्

Q67. ‘पीताम्बरः’ इति कस्य समासस्य उदाहरणमस्ति?

क). अव्ययीभावस्य

ख). बहुव्रीहिसमासस्य

ग). द्वन्द्वसमासस्य

घ). द्विगुसमासस्य

✅ सही उत्तर:- ख). बहुव्रीहिसमासस्य

Q68. सूची-I सूची-द्वितीयेन सह मेलनं कुर्वन्तु —
सूची-I
सूची-II
(A). यण्-सन्धिः
(I). उपेन्द्रः
(B). गुण-सन्धिः
(II). नायकः
(C). दीर्घ-सन्धिः
(III). यद्यपि
(D). अयादि-सन्धिः
(IV). विद्यालयः

क). (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)

ख). (A)-(I), (B)-(III), (C)-(II), (D)-(IV)

ग). (A)-(III), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(II)

घ). (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(II)

✅ सही उत्तर:- ग). (A)-(III), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(II)

Q69. नदीशब्दस्य तृतीयाविभक्तौ रूपाणि भवन्ति —
(A) नदीम्
(B) नद्या
(C) नदीभ्याम्
(D) नदीभिः
अधोलिखितेषु विकल्पेषु समीचीनमुत्तरं चिनुत –

क). (A), (B), (D) केवलम्

ख). (A), (B), (C) केवलम्

ग). (A), (C), (D) केवलम्

घ). (B), (C), (D) केवलम्

✅ सही उत्तर:- घ). (B), (C), (D) केवलम्

Q70. सेवृ-धातोः लोट्लकारमध्यमपुरुषे रूपाणि भवन्ति —
A. सेवस्व
B. सेवेथाम्
C. सेवध्वम्
D. सैवै
अधोलिखितेषु विकल्पेषु समीचीनमुत्तरं चिनुत –

क). (A), (B), (D) केवलम्

ख). (A), (B), (C) केवलम्

ग). (A), (C), (D) केवलम्

घ). (B), (C), (D) केवलम्

✅ सही उत्तर:- ख). (A), (B), (C) केवलम्

Q71. सूची-I सूची-द्वितीयेन सह मेलनं कुर्वन्तु —
सूची-I
सूची-II
(A). कालिदासः
(I). किरातार्जुनीयम्
(B). श्रीहर्षः
(II). शिशुपालवधम्
(C). भारविः
(III). अभिज्ञानशाकुन्तलम्
(D). माघः
(IV). नैषधीयचरितम्

क). (A)-(II), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(III)

ख). (A)-(II), (B)-(III), (C)-(I), (D)-(IV)

ग). (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(II)

घ). (A)-(IV), (B)-(II), (C)-(I), (D)-(III)

✅ सही उत्तर:- ग). (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(II)

Q72. सूचीद्वयमाश्रित्य परस्परं मेलनं कुरुत —
सूची-I
सूची-II
(A). यथाशक्ति
(I). द्वन्द्वः
(B). गोहितम्
(II). अव्ययीभावसमासः
(C). कण्ठकालः
(III). तत्पुरुषसमासः
(D). रामकृष्णौ
(IV). बहुव्रीहिः

क). (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)

ख). (A)-(I), (B)-(III), (C)-(II), (D)-(IV)

ग). (A)-(II), (B)-(III), (C)-(IV), (D)-(I)

घ). (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(II)

✅ सही उत्तर:- ग). (A)-(II), (B)-(III), (C)-(IV), (D)-(I)

(Comprehension passage for Q73–75 — अनुच्छेदं पठित्वा प्रदत्तानां प्रश्नानाम् उत्तराणि चिनुत)

नीतिशतके भर्तृहरिः कथयति यत् यः मनुष्यः न तु साहित्यं पठति, न हि संगीतं पठति पुनरपि कलाविहीनः अस्ति, सः वस्तुतः मनुष्यः नास्ति अपितु मनुष्यस्य शरीरे साक्षात् पशुः एव अस्ति। एतस्य पशोः न तु पुच्छं अस्ति न हि विषाणौ स्तः। एषः अस्मिन् संसारे केवलं विचरति।

Q73. नीतिशतकं केन रचितम्?

क). माघेन

ख). श्रीहर्षेण

ग). कालिदासेन

घ). भर्तृहरिणा

✅ सही उत्तर:- घ). भर्तृहरिणा

Q74. एषः कुत्र विचरति?

क). एषः

ख). अस्मिन्

ग). संसारे

घ). केवलम्

✅ सही उत्तर:- ग). संसारे

Q75. ‘यः मनुष्यः न तु साहित्यं पठति’ इत्यत्र किं क्रिया-पदम्?

क). यः

ख). पठति

ग). मनुष्यः

घ). साहित्यम्

✅ सही उत्तर:- ख). पठति

आशा है कि आपको वेद, CUET PG B.Ed PYQS 2024 (COQP05) उपयोगी और जानकारीपूर्ण लगा होगा। ऐसी ही उपयोगी जानकारी और मार्गदर्शन के लिए जुड़े रहें gopath.in & boks.in के साथ आपका सहयोग और विश्वास ही हमारी प्रेरणा है।

इसे भी पढ़ें
इसे भी पढ़ें
इसे भी पढ़ें
इसे भी पढ़ें
इसे भी पढ़ें
इसे भी पढ़ें

Sharing Is Caring:

Leave a Comment